25 Apr 2024, 14:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेस्सी का रिकॉर्ड, अर्जेंटीना ने वेनेजुएला 4-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2016 11:45AM | Updated Date: Jun 20 2016 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फॉक्सबोरो। बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के रिकॉर्ड बराबरी करने वाले 54वें अंतरराष्ट्रीय गोल से अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 4-1 से हराया। मेस्सी ने कोपा-अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में शानदार गोल करके अपनी टीम को टूर्नामेंट के आखिरी चार में पहुंचा दिया है, वेनेज़ुएला के खिलाफ़ कोपा के क्वार्टर फाइनल में मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिए अपने करियर का 54वां गोल किया।

इसी के साथ अपने देश के लिए सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेस्सी से पहले ये रिकॉर्ड गेब्रिएल बतिस्ता के नाम था। वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की किस्मत यूरो 2016 में बहुत खराब है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में रोनाल्डो ने कोशिश तो की लेकिन एक भी गोल नहीं कर पाए। उन्होंने कई मौके भी गंवाए यहां तक की एक पेनल्टी किक को भी वो गोल में तबदील नहीं कर पाए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »