19 Apr 2024, 00:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेले से जुड़ी 2000 से अधिक चीजों की नीलामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2016 5:58PM | Updated Date: Jun 7 2016 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। महान फुटबाॅल खिलाड़ी पेले से जुड़ी 2000 से अधिक चीजों की तीन दिवसीय नीलामी मंगलवार से शुरू हुई जिसमें इस दिग्गज खिलाड़ी की शर्ट, स्मृति चिन्ह और पदकों को रखा जाएगा। ब्राजील के इस महान खिलाड़ी के कॅरियर के दौरान एकत्रित की गई इन चीजों को लंदन में लाॅस एंजिल्स स्थित कंपनी जूलियन आक्शंस बेचेगी और इससे लगभग 30 लाख पाउंड (44 लाख डाॅलर) मिलने की उम्मीद है।
 
पेले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसने तीन बार विश्व कप जीता है और जिन चीजों की बिक्री होगी उसमें जूल्स रिमेट ट्राॅफी की प्रतिकृति भी शामिल है जिसमें लगभग 410000 पाउंड में बिकने की उम्मीद है। पेले के 1958, 1962 और 1970 विश्व कप पदकों में प्रत्येक के 140000 पाउंड में बिकने की उम्मीद है। 
 
मंगलवार को नीलामी की शुरूआत हुई जिसमें पेले को दी गई 2015 ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाॅल टीम की जर्सी सबसे पहले बिकी। इस पर पेले का नाम और उनका नंबर 10 लिखा था। यह जर्सी 725 पौंड में बिकी जबकि इसके 280 से 420 पाउंड में बिकने का अनुमान लगाया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »