29 Mar 2024, 04:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेस्सी के बिना भी अर्जेंटीना ने चिली को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2016 2:16PM | Updated Date: Jun 7 2016 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सांटाक्लारा। लियोनेल मेस्सी की गैर मौजूदगी के बावजूद अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबाॅल के अपने पहले मैच में गत चैम्पियन चिली को 2-1 से हराया। अर्जेंटीना के लिए एंजेल डि मारिया और एवर बानेगा ने गोल दागे। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने पिछले साल कोपा अमेरिका फाइनल में मिली हार का बदला चुकता कर लिया। चिली के लिए एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में जोस फुएंजालिडा ने दागा। 

घायल कप्तान मेस्सी इस मैच में बाहर बैठे थे। पिछले महीने होंडुरास के खिलाफ दोस्ताना मैच के दौरान उनकी कमर में आई जकड़न अभी ठीक नहीं हुई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »