18 Apr 2024, 20:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्लातिनी ने अपील ठुकराए जाने के बाद यूएफा अध्यक्ष पद छोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2016 7:16PM | Updated Date: May 9 2016 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। माइकल प्लातिनी ने यूरोपीय फुटबाल के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि खेल पंचाट के उन पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ उनकी अंतिम अपील खारिज कर दी। फीफा से उन्हें मिले 20 लाख डालर के संदेहास्पद भुगतान के कारण उन पर यह प्रतिबंध लगा हुआ है। प्लातिनी ने खेल पंचाट में फरवरी में अपने प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसने उनका निलंबन छह से घटाकर चार साल कर दिया। खेल पंचाट ने कहा कि फीफा की नैतिक समिति द्वारा शुरू में लगाया गया यह जुर्माना ‘काफी कड़ा’ था।
   

लेकिन खेल पंचाट ने कहा कि वह इस बात को नहीं मान सकता कि प्लातिनी को 2011 में फीफा से मिले 20 लाख डालर कानूनी रूप से दिये गये थे। यह भुगतान फीफा के विवादों में घिरे पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर द्वारा दिया गया था, जिन्हें कई गलत लेन देन के कारण पद से हटा दिया गया था।
   

विश्व फुटबाल में भ्रष्टाचार के कई घोटालों में यह भी उच्च स्तर का मामला है, जिसमें लंबे समय से काम कर रहे दर्जन भर फीफा कार्यकारियों को भ्रष्टाचार के लिये आरोपी बनाया गया और उनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया था। प्लातिनी फीफा में ब्लाटर की जगह लेने के उम्मीदवारों में सबसे आगे थे और खेल में सबसे ज्यादा ताकतवर व्यक्ति बन गये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »