29 Mar 2024, 10:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेस्सी के 50 अंतरराष्ट्रीय गोल पूरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2016 7:40PM | Updated Date: Mar 30 2016 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरडोबा। स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी के 50वें अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से अर्जेंटीना ने बोलिविया को 2-0 से हराकर 2018 विश्व कप क्वालीफिकेशन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बार्सीलोना के सुपरस्टार मेस्सी ने 30वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। वहीं डिफेंडर गैब्रियल मर्काडो ने 20वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को बढत दिलाई थी।

इस जीत से अर्जेंटीना ने दक्षिण अमेरिका की राउंड राबिन प्रतिस्पर्धा में स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल करने का दावा पुख्ता कर लिया। उसके छह मैचों में 11 अंक हैं। मेस्सी के 50 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। वह अब गैब्रियल बतिस्तुता के 56 गोल के रिकार्ड के और करीब आ गए हैं। बतिस्तुता ने 1991 से 2002 के बीच यह रिकार्ड बनाया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »