25 Apr 2024, 23:32:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के सामने तुर्कमेनिस्तान की कठिन चुनौती, छेत्री का खेलना संदिग्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2016 9:07PM | Updated Date: Mar 28 2016 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री का तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में खेलना संदिग्ध है जबकि मेजबान टीम का इरादा अपने निराशाजनक अभियान का अंत जीत के साथ करने का होगा। कल जीतने पर भी भारत के लिए कुछ नहीं बदलेगा और ग्रुप डी में वह सबसे नीचे ही रहेगा। एशियन कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने की दृष्टि से यह जीत अहम हो सकती है।
 
भारत को एशियन कप में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टीफन कोंस्टेंटाइन की टीम को प्लेआॅफ दौर से गुजरना ही होगा। तुर्कमेनिस्तान को हराने पर भारत को प्लेआॅफ में अपेक्षाकृत कम कठिन प्रतिद्वंद्वी मिल सकता है।
 
भारत को पिछले सप्ताह क्वालीफाइंग मैच में ईरान ने 4-0 से हराया था। उस हार की कड़वीं यादें अभी भी खिलाड़ियों के जेहन में ताजा होगी लेकिन छेत्री की वापसी से टीम का मनोबल बढा है। कोच ने हालांकि छेत्री के खेलने की पुष्टि नहीं की है। तुर्कमेनिस्तान भी 2018 विश्व कप में प्रवेश की दौड़ से बाहर है लेकिन 2019 एएफसी एशियन कप के तीसरे क्वालीफाइंग दौर में जगह बना चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »