25 Apr 2024, 23:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोरक्को: फुटबाॅल मैच के दौरान झड़प- दो की मौत, 49 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2016 10:31PM | Updated Date: Mar 20 2016 10:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रबात। मोरक्को की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने रविवार को कहा कि मोरक्को के पश्चिमी शहर कासाब्लांका में एक ही फुटबाॅल टीम के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 49 लोग चोटिल हो गए। सार्वजनिक समाचार एजेंसी एमएपी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि शनिवार शाम राजा कासाब्लांका के चाहब रीफ अल होसेइमा को 2-1 से हराने के बाद हिंसक झड़प क्यों हुई।
 
उत्तरी अफ्रीकी देश की दूसरी नंबर की टीम राजा कासाब्लांका को आज रायल फेडरेशन आफ मोरक्कन फुटबाॅल ने सजा सुनाई जिससे उसे अपने अगले पांच घरेलू मैच बिना दर्शकों की मौजूदगी के खेलने होंगे और एक लाख मोरक्को दरहम का जुर्माना भी देना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »