26 Apr 2024, 03:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत दो पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 160वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2016 8:35PM | Updated Date: Mar 3 2016 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाॅल टीम गुरूवार को जारी फीफा रैंकिंग में दो पायदान के फायदे से 160वें स्थान पर पहुंच गई है। भारत के अभी 142 अंक हैं, उन्हें पिछले साल गुआम के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में 1-0 की जीत से मदद मिली। स्टीफन कांस्टेटाइन की टीम पिछले महीने दक्षिण एशियाई फुटबाॅल महासंघ की चैम्पियनशिप के फाइनल में अफगानिस्तान पर 2-1 की जीत से तीन पायदान की छलांग से 163वें स्थान पर पहुंच गई थी। 

ईरान (44) एशियाई देशों में शीर्ष पर काबिज है जबकि सैफ कप उप विजेता अफगानिस्तान तीन पायदान के फायदे से 151वें स्थान पर पहुंच गई। विश्व चैम्पियन जर्मनी चौथे स्थान पर है जिसमें शीर्ष पर बेल्जियम है। इसके बाद दूसरे स्थान पर विश्व कप उप विजेता अर्जेंटीना जबकि स्पेन तीसरे स्थान पर है। पांच बार की चैम्पियन ब्राजील छठे स्थान पर है। पुर्तगाल सातवें, कोलंबिया आठवें, इंग्लैंड नौंवे और आस्ट्रिया 10वें स्थान पर है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »