25 Apr 2024, 22:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेविला को हराकर बार्सीलोना ने बनाया रिकाॅर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2016 5:42PM | Updated Date: Feb 29 2016 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। बार्सीलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लॉ लीगा फुटबाॅल टूर्नामेंट में सेविला को 2-1 से हराकर शीर्ष पर आठ अंक की बढ़त बना ली और साथ ही सभी प्रतियोगिताओं में 34 मैच में अजेय रहने के स्पेनिश रिकाॅर्ड की बराबरी की।  
 
बार्सीलोना को पिछली हार अक्तूबर में सेविला के खिलाफ ही झेलनी पड़ी थी। सेविला ने विटोलो के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई और लग रहा था कि टीम बार्सीलोना के अजेय अभियान को रोक देगी।
 
बार्सीलोना ने हालांकि जोरदार वापसी करते हुए स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के फ्रीकिक पर दागे गोल और गेरार्ड पिक के गोल की बदौलत जीत हासिल की। बार्सीलोना ने 1988-89 सत्र में रीयाल मैड्रिड के रिकाॅर्ड प्रदर्शन की बराबरी कर ली है।      दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको डि मैड्रिड ने एक अन्य मुकाबले में रीयाल मैड्रिड को 1-0 से हराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »