25 Apr 2024, 05:24:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेस्सी का पासपोर्ट दिखाने वाले पुलिसकर्मी को हुई जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2016 2:27PM | Updated Date: Feb 1 2016 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई की एक अदालत ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबाॅलर लियोनेल मेस्सी का पासपोर्ट सोशल मीडिया पर दिखाने वाले पुलिसकर्मी को एक महीने की जेल की सजा सुनाई है। गल्फ न्यूज डेली ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि पुलिसकर्मी को दोषी पाया गया है और उसने स्वीकार किया है कि मेस्सी का पासपोर्ट अपने स्मार्टफोन के जरिए स्नैपचैट पर अपलोड करके उसने गलती की।

यह घटना दिसंबर में दुबई हवाई अड्डे की है जहां मेस्सी ग्लोब साकर अवार्ड्स के लिए गए थे जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। अमीरात का यह पुलिसकर्मी उनके साथ फोटो खिचवाना चाहता था लेकिन उसे बताया गया कि मेस्सी यात्रा करके थक गया है। उसने पासपोर्ट कंट्रोल डेस्ट पर मेस्सी का पासपोर्ट देखा और उसे हाथ में लेकर अपनी वीडियो बना ली।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »