28 Mar 2024, 15:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेसी बैलून डि’ओर की दौड़ में सबसे आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2016 12:33PM | Updated Date: Jan 10 2016 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिख। बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी पांचवीं बार फीफा के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले बैलून डि’ओर ट्राॅफी हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। ज्यूरिख में सोमवार को इस पुरस्कार की घोषणा की जाएगी और माना जा रहा है कि मेसी तीन बार के विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो से यह ट्राॅफी वापस हासिल कर सकते हैं।

अर्जेंटीना के मेसी के अलावा बार्सिलोना में उनके साथी और ब्राजीली स्ट्राइकर नेमार भी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल है। नेमार को पहली बार उन आखिरी तीन खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है जो इस पुरस्कार की दौड़ में बने हुए हैं।

मेसी ने इससे पहले 2009 से 2012 तक लगातार चार बार यह पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने 2015 में बार्सिलोना की तरफ से 48 गोल किए। दूसरी तरफ रोनाल्डो के लिए यह उतार चढ़ाव वाला वर्ष रहा। पुर्तगाल के इस स्ट्राइकर ने भले ही 52 मैचों में 54 गोल किए लेकिन उनकी टीम रीयाल मैड्रिड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। रोनाल्डो ने 2008, 2013 और 2014 में यह पुरस्कार हासिल किया था।

नेमार इस बार मेसी और रोनाल्डो के बैलून डि’ओर पर आधिपत्य को समाप्त करने के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उबरे हैं। इन दोनों के इस पुरस्कार पर आधिपत्य जमाने से पहले काका आखिरी खिलाड़ी थे जिन्होंने 2007 में इसे जीता था। नेमार ने पिछले सत्र में 42 गोल किए।
महिलाओं के वर्ग में अमेरिका की विश्व कप विजेता कप्तान कारिल लायड, जापानी मिडफील्डर अया मियामा और जर्मनी की संन्यास ले चुकी स्ट्राइकर सीलिया सासिच फीफा की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »