29 Mar 2024, 20:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई फुटबाॅल कप 2023 की मेजबानी का दावा करेगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2015 12:46PM | Updated Date: Dec 31 2015 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी फुटबाॅल चैंपियनशिप एएफसी एशियाई कप 2023 की मेजबानी की तैयारियां कर रहा है और उसकी शीर्ष फुटबाॅल संस्था ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका देश एक दिन विश्व कप की मेजबानी करेगा।

चीनी फुटबाॅल संघ टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारियों में जुटा है। उसने अपने सदस्यों को भेजे गए पत्र में यह जानकारी दी है। यह पत्र उसकी वेबसाइट पर भी पोस्ट किया गया है। इस एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 51 मैचों की मेजबानी के लिए कम से कम छह शहरों और आठ स्टेडियमों की जरूरत पड़ेगी। यह टूर्नामेंट को हर चार साल में आयोजित किया जाता है।

चीन विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है लेकिन उसकी फुटबाॅल टीम फीफा विश्व रैंकिंग में 84वें स्थान पर है। उस पर रूस में 2018 में होने वाले विश्व कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »