29 Mar 2024, 04:59:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व फुटबॉलर अल्फ्रेडो की गोली मार कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2015 9:35PM | Updated Date: Dec 29 2015 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेन सल्वाडोर। सल्वाडोर फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी अल्फ्रेडो पैकिको की अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी। सल्वाडोर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 33 वर्षीय पैकिको एक पेट्रोल स्टेशन पर अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे जब यह घटना हुई।

कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें पैकिको की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए। राष्ट्रीय टीम के अलावा क्लब फुटबाल मे भी सक्रिय डिफेंडर पैकिको पर मैच फिक्सिंग के आरोपों की वजह से सल्वाडोर फुटबाल संघ ने वर्ष 2013 में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है और पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »