25 Apr 2024, 19:43:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्लाटर-प्लातिनी पर लग सकता है कई वर्षों का निलंबन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2015 8:30PM | Updated Date: Dec 13 2015 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। तीन महीने का निलंबन झेल रहे यूरोपीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी और फीफा के मुखिया सेप ब्‍लैटर कई वर्षों के लिए निलंबित किए जा सकते हैं।

फीफा की एथिक्स कमेटी ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं। प्लातिनी को शुक्रवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (कैस) ने बड़ा झटका देते हुए 90 दिनों के उनके निलंबन को बरकरार रखा था।

इस फैसले के बाद प्लातिनी के फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ में बने रहने की उम्मीदें करीब-करीब समाप्त हो चुकी हैं। दोनों पर पद का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 14 करोड़ रुपए) के गबन का आरोप है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »