26 Apr 2024, 03:18:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो के नए घर में गर्म-ठंडे पानी के दो पूल, एक आईस रूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2015 3:04PM | Updated Date: Dec 9 2015 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। पुर्तगाल के फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नए घर में एक आईस रूम है। यह नया घर रोनाल्डो ने मेड्रिड में खरीदा है। यह खुलासा मैनचेस्टर युनाइटेड को पूर्व कोच एलेक्स फग्र्यूसन ने सोमवार को किया है।

फग्र्यूसन ने कहा कि उनके घर में दो पूल हैं एक गर्म पानी का और एक ठंडे पानी का और शून्य से 160 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान वाला एक कमरा भी है। इस कमरे में वह खेल के बाद वे 10 मिनट के लिए इस कमरे में जाते हैं। ये बिल्कुल अकल्पनीय है।

उन्होंने स्टैंडफोर्ड बिजनेस स्कूल के छात्रों को बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि यह घर विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी के लिए बना है। रोनाल्डो वर्तमान में रियल मेड्रिड के लिए खेलते हैं और उन्होंने पिछले साल बालोन डी ओर खिताब भी मिला था। इस वर्ष इस खिताब के लिए उनके साथ नेमार और लियोनेल मेसी भी मैदान में हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »