19 Apr 2024, 05:47:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा भ्रष्टाचार मामले में 16 लोगों के खिलाफ आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2015 8:30PM | Updated Date: Dec 4 2015 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। फीफा में भ्रष्टाचार की जांच का दायरा बढता जा रहा है और अमेरिकी कानून विभाग ने अब 16 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाये हैं।
    

ताजा मामले की शुरूआत ज्यूरिख के एक लक्जरी होटल मेें तड़के छापामारी के बाद हुई जिसमें स्विस अधिकारियों ने दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष जुआन एंजेल नेपाउट और उत्तर, मध्य अमेरिका तथा कैरेबिया (कोंकाकाफ) फुटबाल परिसंघ के प्रमुख अल्फे्रडो हेविट को गिरफ्तार किया।
   

इसके कुछ घंटे बाद भ्रष्टाचार के आरोपी 16 लोगों की सूची जारी की गई जो इन्हीं दो परिसंघों से जुड़े हैं। इनमें ब्राजीली फुटबाल परिसंघ के पूर्व प्रमुख और फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष रिकार्डो टेइक्सेइरा, फीफा की अनुशासन समिति के सदस्य एरियल अलवाराडो, होंडुरास फुटबाल महासंघ के पूर्व प्रमुख रफेल कालेजास शामिल हैं। अमेरिकी एटार्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा,‘‘ हमारी जांच से बचने की कोशिश में जुटे सभी दोषियों को साफ संदेश है कि वे हमसे बच नहीं सकेंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »