29 Mar 2024, 04:32:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL इतिहास की सबसे बड़ी जीत, गोवा ने मुंबई को 7-0 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2015 11:51AM | Updated Date: Nov 19 2015 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फतोरदा। इंडियन सुपर लीग (ISL) के इतिहास में 17 नवंबर का दिन दर्ज हो गया है। एफसी गोवा ने मुंबई सिटी एफसी को 7-0 के अंतर से  रौंद कर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारतीय फुटबॉलर थोंगखोसिएम हाओकिप और नाइजीरियाई स्टार मिडफील्डर डुडू ओमागबेमी की शानदार हैट्रिक की बदौलत एफसी गोवा ने मुंबई सिटी एफसी को 7-0 के बड़े अंतर से रौंदते हुए टूर्नामेंट के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत अपने नाम की।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार जीता 'गोल्डन बूट', पुरस्कार जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड प्वॉइंट टेबल में टॉप पर चल रही गोवा की टीम को पहले गोल के लिए 34 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और इसके बाद तो जैसे बांध ही टूट गया और गोवा ने एक के बाद एक सात गोल ठोक डाले। टूर्नामेंट के पहले और दूसरे सीजन में अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है।
 
कोई भी टीम अब तक पांच गोल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। गोवा का पहला गोल भारतीय खिलाड़ी हाओकिप ने 34 वें मिनट में किया। उनका यह गोल टूर्नामेंट के इस सीजन का 110वां गोल था।

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ टूर्नामेंट की अब तक की 5-1 की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली मुंबई टीम ने सपने भी यह नहीं सोचा होगा कि उसे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »