24 Apr 2024, 08:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कार्लोस ने दिल्ली डाइनामोज के मैच के लिए रोनाल्डो को आमंत्रित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2015 4:44PM | Updated Date: Nov 2 2015 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो पहली बार भारत आ सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय टीम और रीयाल मैड्रिड के उनके पूर्व साथी रोबर्टो कार्लोस ने उन्हें दिल्ली डाइनामोज के इंडियन सुपर लीग मैच में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। कार्लोस दिल्ली डाइनामोज के मार्की मैनेजर सह खिलाड़ी हैं।

 

दिल्ली की टीम के कल यहां नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ होने वाले मैच के दौरान दर्शकों के बीच ब्रिटेन के स्टार मुक्केबाज आमिर खान भी मौजूद रहेंगे। पता चला है कि कार्लोस खेल के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक रहे रोनाल्डो से फोन पर नियमित तौर पर बात करते हैं। दिल्ली डाइनामोज के मीडिया मैनेजर और पुर्तगाली बोलने वाले कार्लोस के लिए

 

दुभाषिये का काम करने वाले रेनाटा मिलिंगटन ने कहा रोबर्टो कार्लोस और रोनाल्डो सबसे अच्छे दोस्तों की तरह हैं। कार्लोस रोज उनसे बात करते हैं और उन्हें डाइनामोज का मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पूछने पर कि क्या रोनाल्डो भारत की यात्रा करने के इच्छुक हैं, मिलिंगटन ने सकारात्मक जवाब दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »