25 Apr 2024, 07:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडियन सुपर लीग:मुंबई ने गोवा को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2015 7:14PM | Updated Date: Oct 26 2015 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अब तक सिर्फ एक जीत के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 21वें मैच में रविवार को अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद एफसी गोवा को 2-0 से चौंकाऊ मात दे दी।

भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मुंबई को 33वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल कर बढत दिलाई, जिसे 48वें मिनट में फ्रेडरिक पिक्विओने ने दोगुना कर दिया। पिक्विओने का गोल मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ, क्योंकि इसके बाद कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

इस जीत के साथ मुंबई आठ टीमों की अंकतालिका में पांच मैचों से सात अंक लेकर छठे पायदान पर पहुंच गई, जबकि हार के बावजूद गोवा छह मैचों से 10 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। गोवा की टीम ने शुरूआत तो आक्रामक की, लेकिन वे अपने आक्रमणों को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। घरेलू दर्शकों के बीच मुंबई ने धीरे-धीरे लय हासिल कर ली और हर मायने में गोवा पर भारी साबित हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »