20 Apr 2024, 01:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिछले दस साल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेस्सी : पेले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2015 3:29PM | Updated Date: Oct 12 2015 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। महान फुटबाॅलर पेले ने सोमवार को अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी को पिछले दस साल में सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅलर करार देते हुए ब्राजील के नेमार और पुर्तगाल के क्रिस्टियाना रोनाल्डो की भी तारीफ की।

पेले ने एक सप्ताह के भारत दौरे पर अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अलग-अलग पीढी के फुटबाॅलरों की तुलना मुश्किल होती है लेकिन पिछले दस साल में मेस्सी सर्वश्रेष्ठ है। रोनाल्डो आगे बढकर गोल करने की कोशिश करता है लेकिन मेस्सी अलग शैली का खिलाड़ी है। मैं अपनी टीम में दोनों को रखता। नेमार का भी भविष्य उज्ज्वल है।

तीन बार के विश्व कप विजेता ने स्वीकार किया कि खेल काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस दौर में खेलने पर भी वह कामयाब रहते। उन्होंने कहा, आज का फुटबाॅल अधिक कठिन है लेकिन जब ईश्वर ने आपको प्रतिभा दी है तो आप किसी भी पीढी में अच्छा खेल सकते हैं।

फुटबाॅल का मतलब कौशल है। मुझे यकीन है कि बेटो इस दौर में खेलते तो उतने ही सफल होते। उन्होंने विवादों से घिरे फीफा को लेकर किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि वह फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं रखते।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »