20 Apr 2024, 04:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जर्मनी-पोलैंड ने यूरो 2016 में जगह बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2015 2:00PM | Updated Date: Oct 12 2015 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। विश्व चैम्पियन जर्मनी ने जार्जिया को 2.1 से हराने के बाद यूरो कप फुटबाॅल 2016 में जगह बना ली जबकि पोलैंड ने भी आयरलैंड को 2.1 से मात देकर पनी जगह पक्की कर ली।

जर्मनी को ग्रुप डी में शीर्ष दो में रहने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी। मैक्स क्रूस के 79वें मिनट में किए गए गोल ने जर्मनी को जीत दिलाई। इससे पहले थाॅमस मूलर ने पहला गोल किया था लेकिन जाबा कांकावा ने जार्जिया के लिए बराबरी का गोल दागा था।

इससे पहले ग्रुप डी के अन्य मैच में ग्रेजोगोर्ज क्रायचोवियाक ने पोलैंड को 13वें मिनट में बढत दिलाई लेकिन जोन वाल्टर्स ने आयरलैंड के लिए बराबरी का गोल दागा। इसके बाद राबर्ट लेवांडोवस्की ने गोल करके पोलैंड को जीत दिलाई जो पिछले छह मैचों में उसका 15वां गोल है।

अन्य मैचों में स्काटलैंड ने जिब्राल्टर को 6.0 से हराया लेकिन क्वालीफाई नहीं कर सका। अल्बानिया ने आर्मेनिया को 3.0 से हराकर और रोमानिया ने फारो आईलैंड को 3.0 से हराकर क्वालीफाई कर लिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »