20 Apr 2024, 14:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

अमेरिका को 3-2 से हराकर मैक्सिको ने कनफेडरेशन कप में जगह बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2015 2:23PM | Updated Date: Oct 11 2015 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पासादेना। अतिरिक्त समय में पाल एगुइलार के गोल की मदद से मैक्सिको ने यहां अमेरिका को 3-2 से हराकर 2017 कनफेडरेशन कप के लिए क्वालीफाई किया। एगुइलार ने 93723 दर्शकों की मौजूदगी में पासादेना रोज बाउल स्टेडियम में 118वें मिनट में विजयी गोल दागा।

एगुइलार के गोल की बदौलत मैक्सिको ने कोनकाकाफ के प्रतिनिधि के तौर पर रूस में 2017 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। इस हार से अमेरिका के कोच जुर्गेन क्लिंसमैन पर दबाव बढ़ गया है जिन्हें हाल के समय में खराब नतीजों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है।

मैच के दौरान अतिरिक्त समय में तीन गोल हुए। नियमित समय में स्कोर 1-1 से बराबर था जिसके बाद ओरिबे पेराल्टा ने 96वें मिनट में मैक्सिको को 2-1 से आगे किया लेकिन 108वें मिनट में बाबी वुड ने स्कोर 2-2 कर दिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »