29 Mar 2024, 15:07:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL: पुणे एफसी सिटी ने नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2015 8:09PM | Updated Date: Oct 10 2015 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के डिफेंडर जोमिगलियाना राल्टे के आत्मघाती गोल से उनकी टीम को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में शुक्रवार को एफसी पुणे सिटी के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। पुणे की टीम भाग्य के सहारे मिली जीत के बाद अब अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।
      
पुणे के लगातार दूसरी जीत के बाद छह अंक हो गए हैं और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। पुणे ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई एफसी को 3-1 से हराया था जबकि नॉर्थ ईस्ट को केरल ब्लास्टर्स से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
     
पुणे के श्री शिव छत्रपति स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दोनों टीमें बढ़त बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थीं कि 73वें मिनट में पुणे ने नॉर्थ ईस्ट के गोल पर जबर्दस्त हमला किया। पेनल्टी बॉक्स पर मची हलचल में राल्टे से दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से अपनी ही टीम पर गोल हो गया। गेंद राल्टे से लगते हुए वापस गोल में चली गयी और यही गोल अंतत: उनकी टीम के लिए आत्मघाती और पुणे के लिए वरदान साबित हुआ।
   
नॉर्थ ईस्ट ने इसके बाद वापसी करने और बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन पुणे ने अपने किले का बखूबी बचाव करते हुए जॉन अब्राहम की टीम को कोई मौका नहीं दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »