29 Mar 2024, 05:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड ने यूरो 2016 के लिए क्वालीफाई किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2015 8:06PM | Updated Date: Oct 10 2015 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। स्विट्जरलैंड ने सेन मरिनो को 7-0 से हराकर आठ साल पहले यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप की सहमेजबानी के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। ग्रुप ई में इंग्लैंड ने शुक्रवार को थियो वालकोट और रहीम स्टर्लिंग के गोलों की मदद से एस्टोनिया को 2-0 से हराकर नौ मैचों में नौवीं जीत दर्ज की।
      

स्विट्जरलैंड अभी दूसरे स्थान पर चल रहा है और अब जब सिर्फ एक क्वालीफायर दौर बचा है तब उसने स्लोवेनिया पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है। स्लोवेनिया को लिथुआनिया ने 1-1 से बराबरी पर रोका। स्लोवेनिया का हालांकि प्ले आफ में खेलना लगभग तय है क्योंकि वह चौथे स्थान पर मौजूद एस्टोनिया से तीन अंक आगे है और उसका गोल अंतर प्लस नौ का है। स्विट्जरलैंड की टीम पिछली बार 2008 में यूरो चैम्पियनशिप में खेली थी जब उसने प्रतियोगिता की सहमेजबानी की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »