19 Apr 2024, 10:00:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय फुटबाल टीम खराब मौसम के कारण एशगाबात में फंसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2015 9:35PM | Updated Date: Oct 9 2015 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय की सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल टीम को खराब मौसम के कारण तुर्कमेनिस्तान के एशगाबात में ही रूकना पड़ा। भारत को 13 अक्तूबर को ओमान के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर के लिए दुबई होते हुए मस्कट जाना था। लेकिन टीम उड़ानों के देर से आने के कारण एशगाबात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही फंस गई। भारतीय टीम तुर्कमेनिस्तान के समयानुसार दोपहर एक बजे होटल से निकली थी लेकिन स्थानीय समयानुसार सुबह तीन बजे तक वह खराब मौसम के कारण हवाई अड्डे पर ही थी।

 

हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। भारतीय टीम को दुबई होते हुए मध्यरात्रि के बाद मस्कट पहुंचना था। टीम को एशगाबात से स्थानीय समयानुसार साढ़े पांच बजे की उड़ान से रवाना होना था। भारतीय दल अब अगली उपलब्ध उड़ान से दुबई से मस्कट रवाना होगा। भारत के मुख्य कोच स्टीफन कोन्सटेनटाइम ने एआईएफएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा

 

अचानक चीजें बदलने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हमने अभ्यास सत्र को लेकर ओमान फुटबाल संघ के साथ इंतजाम किया था लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा हमें नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र काफी महत्वपूर्ण है और हम इसे छोड़ नहीं सकते। मैं खिलाड़ियों के उबरने को लेकर भी चिंतित हूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »