25 Apr 2024, 03:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

टीम का मूड बेहद सकारात्मक: कान्सटेनटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2015 9:55PM | Updated Date: Oct 6 2015 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशागाबाट (तुर्कमेनिस्तान)। भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने आज कहा कि तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ होने वाले 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग मैच से पहले खिलाड़ी बेहद सकारात्मक मूड में हैं।

भारतीय टीम ने आज अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। यह सत्र दूधिया रोशनी में चला लेकिन मैदान असमान था और उसमें बीच बीच में टुकड़ों में घास जमी थी। कुछ गड्डे भी बने हुए थी और गेंद उछल नहीं रही थी।

कान्सटेनटाइन ने कहा, ‘‘शिविर का माहौल बेहद सकारात्मक है। विश्व भर में राष्ट्रीय शिविरों की यह विशेषता होती है। हमें लगातार दो महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं और शिविर में मौजूद सभी खिलाड़ियों को इसका महत्व समझना चाहिए। हमें जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने की जरूरत है। ’’

डिफेंडर अर्णब मंडल ने कहा, ‘‘मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम अगली चुनौती के लिये तैयार हो रहे हैं। हम एक समय में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं और अभी हमारा ध्यान तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर है। हम जानते हैं कि तुर्कमेनिस्तान की टीम अच्छी है और उसने घरेलू मैचों में कुछ अच्छे परिणाम हासिल किये हैं। हमें कोच के निर्देशों सही तरह से लागू करना होगा। यह हमारा काम है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »