19 Apr 2024, 07:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईरान की महिला फुटबाल टीम के आठ सदस्य ‘पुरूष’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2015 9:05PM | Updated Date: Oct 2 2015 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ईरान की राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम के आठ सदस्य असल में पुरूष हैं और उन्हें लिंग में बदलाव करने वाले आपरेशन के होने का इंतजार है। खबरों में यह दावा किया गया है।
     

‘डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट में ईरान फुटबाल के एक अधिकारी के हवाले से इस अजीबोगरीब घटना का खुलासा किया गया है। ईरान के राष्ट्रीय फुटबाल संघ पर जानबूझकर अपनी महिला टीम में आठ पुरूषों को उतारने पर ‘अनैतिक’ काम करने का आरोप लगा है।
      

ईरानी लीग के करीबी एक अधिकारी मोजताबी शरीफी ने ईरान की एक सामाचार वेबसाइट से कहा, ‘‘(आठ खिलाड़ी) लिंग में बदलाव का आपरेशन पूरा कराए बगैर ईरान की महिला टीम के साथ खेल रहे हैं।’’ ब्रिटेन के सामाचार पत्रों ने इसी बेबसाइट के हवाले से खबर दी है।
      

रिपोर्ट के अनुसार ईरान के अध्ािकारियों ने बुधवार को पूरी राष्ट्रीय टीम और लीग में खेलने वाले मुख्य खिलाड़ियों का लिंग परीक्षण कराने का आदेश दिया। ईरान की महिला टीम सिर को ढकने वाले हिजाब, लंबी बाजू वाले टाप और ट्रैक सूट पहनकर खेलती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »