18 Apr 2024, 18:21:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

विश्व कप फुटबाल क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2015 9:27PM | Updated Date: Sep 30 2015 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीवन कोन्सटेनटाइन ने तुर्कमेनिस्तान और ओमान के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के लिए आज 22 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा की।
    

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार सीनियर खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को मुंबई में रिपोर्ट करने को कहा गया है। भारत पहला मुकाबला आठ अक्तूबर को तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ एशगाबात में खेलेगा जिसके बाद 13 अक्तूबर को मस्कट में ओमान से भिड़ेगा।
    

टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सुब्रत पाल, करणजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह संधू  डिफेंडर: अर्नब मंडल, संदेश झिंगन, एबोर्लांग खोंगजी, धनचंद्र सिंह, लालचुआनमाविया, नारायण दास, रिनो एंटो और प्रीतम कोटल  मिडफील्डर: युगेनसन लिंगदोह, केविन लोबो, सहनाज सिंह, जैकीचंद सिंह, प्रणय हल्दर, फ्रांसिस फर्नांडिस, रोलिन बोर्गेस और विकास जायरू  फारवर्ड: जेजे लालपेखलुआ, रोबिन सिंह और सुनील छेत्री 

मुख्य कोच: स्टीफन कोन्सटेनटाइन

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »