17 Apr 2024, 01:03:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेरे लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ : पोस्टिगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2015 6:12PM | Updated Date: Sep 25 2015 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। हेल्डर पोस्टिगा को पुर्तगाली होने के कारण क्रिस्टियानो रोनाल्डो को करीब से देखने का मौका मिला है जिन्हें वह वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅलर मानते हैं। रोनाल्डो के साथ विश्व कप में खेल चुके पुर्तगाल के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा, मेसी और रोनाल्डो दोनों पिछले कुछ वर्षों में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है लेकिन मैं पुर्तगाली हूं और मेरे लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा, मैंने उसे (रोनाल्डो) को बेहद करीब से देखा है। वह कड़ी मेहनत करता है। स्पेन में एक महीने के लंबे अभ्यास सत्र के बाद आईएसएल के मौजूदा चैंपियन एटेलेटिको डि कोलकाता ने शुक्रवार को अपने नए मार्की खिलाड़ी पोस्टिगा का परिचय कराया जो 2003 से पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

दो बार विश्व कप (2006 और 2014) में खेल चुके पोस्टिगा ने पुर्तगाल की तरफ से 71 मैच खेले हैं और 27 गोल दागे हैं। वह 2004, 2008 और 2012 में यूरोपीय चैंपियनशिप में भी खेल हैं।

एटीके आईएसएल के अपने पहले मैच में तीन अक्तूबर को चेन्नई में चेन्नईयिन एफसी से खेलेगा और सभी की निगाहें पोस्टिगा पर टिकी रहेंगी जो लुई गर्सिया का स्थान लेंगे। पोस्टिगा ने कहा, गर्सिया ने शानदार खेल दिखाया था लेकिन मैं अच्छी शुरूआत के प्रति आश्वस्त हूं। मुझे गर्सिया से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »