25 Apr 2024, 20:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं रोनाल्डो: रियल कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2015 7:59PM | Updated Date: Sep 17 2015 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेंरिस। ज्लातान इब्राहिमोविक तकनीकी योग्यता में फुटबाल सुपरस्टार लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कम नहीं हैं। यह बात फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के हाल ही में नियुक्त एंजेल डी मारिया ने कही है। इब्रा भी पीएसजी की ही खिलाड़ी हैं।
 
डी मारिया ने मेसी के साथ अर्जेटीना के लिए और रोनाल्डो के साथ रियल मेड्रिड के लिए खेला है।
 
'गोल डॉट कॉम' के मुताबिक डी मारिया ने कहा कि मैंने मेसी, रोनाल्डो और रूनी के साथ खेला है। अब मैं इब्रा के साथ हूं। सच कहूं तो, मैं उनकी खेल की तकनीक से काफी इम्प्रेस हूं। वह मेसी और रोनाल्डो के स्तर पर ही हैं।'
 
पीएसजी के 27 साल के खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने टीम के साथी खिलाड़ी मार्को वेराती की प्रतिभा से काफी हैरान हैं। वह भी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
 
डी मारिया का मानना है कि चैम्पियंस लीग के ग्रुप में रियल मेड्रिड, शख्तर डोनेट्स्क और मालमो जैसी टीम के होने के बावजूद वह यह लीग जीत सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »