20 Apr 2024, 13:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

यह दिग्गज खिलाड़ी गर्लफ्रेंड से बिना शादी किए ही बन गया दो बच्चों का बाप!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2015 7:55PM | Updated Date: Sep 12 2015 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। एफसी बार्सिलोना और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी दूसरी बार पिता बने। मैसी की गर्लफ्रेंड एंटोनेला रोकुजो ने शुक्रवार को एक निजी हॉस्पिटल में दूसरे बेटे को जन्म दिया। मैसी के भाई मेटियास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बेटे का नाम मेटियो रखा गया है। 28 साल के मैसी बच्चे के जन्म के कारण शुक्रवार को अभ्यास सत्र में नहीं पहुंच सके। बता दें कि मैसी के पहले बेटे थियागो के जन्म 2012 में हुआ था। मैसी और एंटोनेला लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। अब तक शादी नहीं की है। अमूमन देखा जाता है कि गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने के बाद कपल शादी कर लेता है।


फुटबॉलर के लिए छोड़ा करियर

एंटोनेला रिलेशनशिप में आने से पहले मॉडलिंग कर रही थी। जब लियोनेल मैसी ने एंटोनेला से अफेयर की बात स्वीकारी तो पह अपना करियर पीछे छोड़ चुकी थी। इस बारे में उनका कहना था कि अपना पूरा समय प्यार और घर को देना चाहती हैं। मैसी से अधिक महत्वपूर्ण उनकी जिंदगी में कुछ नहीं है।


कहीं और नहीं अर्जेंटीना में ही है गर्लफ्रेंड

2009 में लियोनेल मैसी और मशहूर मॉडल लुसियाना सेलाजेर के बीच अफेयर के चर्चे उफान पर थे। इसी दौरान एक रेडियो चैनल के साथ इंटरव्यू में लियोनेल मैसी ने अर्जेंटीना में ही गर्लफ्रेंड होने का खुलासा किया था। इस खुलासे के कुछ ही दिन बाद मैसी को एंटोनेला के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया। इसी साल एक मैच में हैट्रिक गोल लगाने के बाद मैसी ने टी-शर्ट के अंदर बॉल रखकर जश्न मनाया था। उनका यह जश्न एंटोनेला के प्रेग्नेंट होने की ओर इशारा करता था।


हर टूर पर होती हैं साथ

एंटोनेला, मैसी के साथ ही होती हैं। फीफा वर्ल्ड कप-2014 हो या यूरो कप, एंटोनेला बेटे थियागो के साथ स्टेडियम पहुंचकर मैसी को सपोर्ट करती हैं। बेटा थियागो का फुटबॉल में काफी रुचि है। वह अक्सर पिता मैसी के मैच का वीडियो देखता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »