29 Mar 2024, 02:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार के दो गोल से ब्राजील ने अमेरिका को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2015 4:07PM | Updated Date: Sep 9 2015 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फाक्सबोरो। बार्सीलोना के सुपरस्टार नेमार के दो गोल की मदद से ब्राजील ने यहां दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मैच में अमेरिका को 4.1 से हराया।
मैक्सिको के खिलाफ अगले महीने होने कांफेडरेशन कप प्लेआॅफ मुकाबले की तैयारी में जुटी अमेरिकी टीम ब्राजील के सामने टिक ही नहीं सकी। ब्राजील ने उसे 2012 में 4.1 से और आयरलैंड ने 2014 में इसी अंतर से हराया था।

ब्राजील को 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग अभियान अगले महीने चिली के खिलाफ शुरू करना है। ब्राजील के लिए पहला गोल विलियन ने किया। हाफटाइम पर नेमार मैदान पर उतरे और टीम की बढत दुगुनी कर दी। अगला गोल राफिन्हा ने किया जबकि नेमार ने 67वें मिनट में एक और गोल करके टीम को 4.0 की बढत दिला दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »