16 Apr 2024, 20:50:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

आइसलैंड और चेक गणराज्य ने यूरो 2016 में बनाई जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2015 7:58PM | Updated Date: Sep 7 2015 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। आइसलैंड ने यूरो 2016 के लिये क्वालीफाई करके नया इतिहास रचा जबकि चेक गणराज्य भी इस फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी सीट पक्की करने में सफल रहा।


लगभग 330000 जनसंख्या वाला देश आइसलैंड पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहा। वह यूरोपीय चैंपियनशिप में प्रवेश करने वाला सबसे कम जनसंख्या वाला देश भी बन गया। उसने कल रेकजाविक में कजाखस्तान के साथ गोलरहित ड्रा खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।


आइसलैंड को ग्रुप ए से शीर्ष दो स्थानों में से एक हासिल करने के लिये केवल एक अंक चाहिए थे। ड्रा होने से उसकी टीम ने अगले साल फ्रांस में होने वाले यूरो 2016 में भी अपनी जगह पक्की की।


चेक गणराज्य ने भी लाटविया को 2-1 से हराकर यूरो 2016 के लिये क्वालीफाई किया लेकिन नीदरलैंड को तुर्की के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले पहला देश बना था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »