29 Mar 2024, 19:01:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेले 38 साल बाद फिर भारत आएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2015 7:53PM | Updated Date: Sep 7 2015 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महान फुटबाल खिलाड़ी और किंग आफ फुटबाल के नाम से मशहूर पेले एक बार फिर 38 साल बाद अक्तूबर में भारत के दौरे पर आएंगे। फुटबाल इतिहास के महानतम खिलाड़ी माने जाने वाले एडसन अरांतेस डो नसीमेंटो (पेले) अक्तूबर में सुब्रतो कप 2015 के 56वें टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान विशेष दूत के तौर पर राजधानी में आएंगे। ब्राजील का 74 साल का यह पूर्व खिलाड़ी इससे पहले 1977 में न्यूयार्क कोसमोस के साथ मोहन बागान के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलने भारत आया था।

 

वीडियो संदेश के जरिये अपने दौरे की पुष्टि करते हुए पेले ने कहा मैं सुब्रतो कम में हिस्सा ले रहे युवा फुटबालरों से मिलने और दुनिया के सबसे महानतम खेल का भारत के बच्चों के साथ जश्न मनाने को लेकर उत्सुक हूं।’’ उन्होेंने कहा मैं भारतीय वायुसेना की कड़ी मेहनत से प्रभावित हूं जो युवाओं को एक साथ लाने वाले इतने बड़े फुटबाल टूर्नामेंट को निखार रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा दौरा इन कल के चैम्पियन को प्रेरित करेगा। इस तरह की भी अटकलें हैं कि पेले इंडियन सुपर लीग में एटलेटिको डि कोलकाता के पहले मैच के ‘गेस्ट आफ आनर’ होंगे और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से भी मिलेंगे।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »