25 Apr 2024, 12:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

इंग्लैंड ने यूरो में जगह बनाई, स्पेन की आसान जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2015 10:48PM | Updated Date: Sep 6 2015 10:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। वायने रूनी ने बाबी चार्लटन के इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के रिकार्ड की बराबरी की जिससे उनकी टीम ने सैन मैरिनो को 6-0 से करारी शिकस्त देकर यूरो 2016 फुटबाल टूर्नामेंट में जगह सुनिश्चित की।


रूनी ने सेरेवले में खेले गये इस मैच के 13वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। इससे उन्होंने 1966 के विश्व कप विजेता चार्लटन के 106 मैचों में 49 गोल के रिकार्ड की बराबरी की है। रूनी ने अब तक 106 मैच खेले है।


इंग्लैंड की तरफ से रूनी के अलावा थियो वालकाट ने दो जबकि क्रिस्टियन ब्रोली, रोस बार्कले और हैरी केन ने एक एक गोल किया। इंग्लैंड ग्रुप ई में शीर्ष पर बना हुआ है। इस ग्रुप के एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड ने स्लोवेनिया को 3-2 से हराया। ग्रुप सी में मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने स्लोवाकिया को 2-0 से हराया। यूके्रन ने भी बेलारूस को 3-1 से हराकर यूरो 2016 के लिये क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदें कायम रखी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »