23 Apr 2024, 21:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईरान के खिलाफ हमारे पास मौका है : पाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2015 8:31PM | Updated Date: Sep 5 2015 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलूरू। भारतीय कप्तान सुब्रत पाल ने कहा कि उनकी टीम यहां आठ सितंबर को होने वाले 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले में उलटफेर कर सकती है चूंकि फुटबाल में कुछ भी हो सकता है।

पाल ने श्रीकांतीरावा स्टेडियम पर अभ्यास सत्र के बाद कहा ,‘‘ ईरान एशिया की शीर्ष टीम है लेकिन फुटबाल अप्रत्याशित खेल है। इसमें कुछ भी हो सकता है। किसे पता था कि ब्राजील जर्मनी के खिलाफ विश्व कप मैच में सात गोल गंवायेगा लेकिन ऐसा हुआ। यदि हमने सौ फीसदी योगदान दिया तो हमारे पास मौका है।’’ भारत की 23 सदस्यीय टीम कल यहां पहुंची। ईरान की टीम कल यहां पहुंचेगी।

पाल ने कहा ,‘‘मैं यह अपेक्षा नहीं करता कि हम जीतेंगे या ड्रा खेलेंगे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अच्छे प्रदर्शन की मैं गारंटी दे सकता हूं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »