25 Apr 2024, 05:49:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

न्‍यूयॉर्क। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू के ट्रम्प टॉवर में 18.5 मिलियन डॉलर (करीब 121 करोड़ रुपये) में एक अपार्टमेंट खरीदा है। जिसके बाद इन अटकलों को बल मिला है कि वह भविष्य में अमेरिका शिफ्ट हो सकते हैं। फुटबॉल जगत में रोनाल्‍डो को सर्वाधिक कमाई करने वाले प्‍लेयर में शुमार किया जाता है। उनकी कमाई साल दर साल बढ़ती जा रही है।

मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्टों के अनुसार, रोनाल्डो ने ट्रम्प के पार्टनर एलेसांद्रो पोर्टो से 2509 वर्ग फीट का यह अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि रोनाल्डो अपना ज्यादातर समय यूरोप में बिताते हैं लेकिन उम्मीद है कि वह अमेरिका में भी अब अपना समय बिताएंगे। रियाल मैड्रिड और पुर्तगाली टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 वर्षीय रोनाल्डो ने हाल में अपने एजेंट को उसकी शादी में ग्रीक का एक द्वीप तोहफे में दिया था।

इस अपार्टमेंट के खरीदे जाने के बाद भी यह सवाल बरकरार है कि वह यहां सिर्फ खेलेंगे अथवा रहने के लिए आएंगे। उन्होंने यह अपार्टमेंट खरीदकर मेजर लीग सॉकर(एमएलएस) का हिस्सा बनने की अटकलों को हवा दे दी है। स्पेन के क्लब रियाल मैड्रिड के साथ उनका अनुबंध वर्ष 2018 में समाप्त होना है। खबरों के मुताबिक, वह पहले लॉस एंजलिस में रहने के बारे में विचार कर रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »