28 Mar 2024, 23:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बार्सीलोना की जीत में चमके मेस्सी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2015 1:48PM | Updated Date: Aug 12 2015 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तबिलिसी। स्टार फुटबाॅलर लियोनल मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सीलोना ने सेविला को अतिरिक्त समय में 5-4 से हराकर यूएफा सुपर कप जीतकर सत्र की अच्छी शुरूआत की। इस आल स्पेनिश मैच में पेड्रो ने मैच के 115वें मिनट में विजयी गोल दागा। मेस्सी के शाॅट पर आए रिबाउंड पर पेड्रो ने यह गोल किया।
 
अतिरिक्त समय के अंतिम लम्हों में सेविला के डिफेंडर आदिल रामी के पास गोल दागकर मैच को पेनल्टी में खींचने का सुनहरा मौका था लेकिन वह काफी करीब से गोल करने से चूक गए। इससे पहले सेविला की टीम ने 1-4 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर किया था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »