29 Mar 2024, 20:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबाल : ईरान एफए प्रमुख ने बीमारी के कारण दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 1:34PM | Updated Date: Dec 30 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान फुटबाल महासंघ के प्रमुख मेहदी ताज ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुये तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ताज को गत सप्ताह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों ने उन्हें अपने पद से इस्तीफे की सलाह दी थी। ताज पिछले दो वर्षें से काम के दबाव के कारण तनाव की बीमारी से जूझ रहे थे और इसके चलते उन्हें दिल की बीमारी भी हो गयी है।
 
ईरान फुटबाल संघ के प्रवक्ता आमिर मेहदी अलवी ने कहा,‘‘ ताज के इस्तीफे के बाद उनके कामकाज को नियमानुसार उपाध्यक्ष देखेंगे।’’ ताज को मई 2016 में ईरान फुटबाल संघ का प्रमुख चुना गया था, वह इस पद पर अली कफाशियन की जगह चुने गये थे जिन्होंने आठ वर्ष के बाद यह पद छोड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »