28 Mar 2024, 15:44:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संटाना के 2 गोल से ओडिशा ने घर में किया विजयी आगाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2019 12:29AM | Updated Date: Dec 29 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी ने शुक्रवार रात हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अपने घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में अपना पहला मैच खेला। मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू दर्शकों का निराश होने का मौका नहीं दिया और जमशेदपुर एफसी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। तीनों गोल पहले हाफ में हुए। इस जीत ने ओडिशा को छठे स्थान पर ला दिया है। 10 मैचों में यह उसकी तीसरी जीत है। मेजबान टीम के अब 12 अंक हो गए हैं।

जमशेदपुर 10 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर ही बनी हुई है। ओडिशा ने अभी तक अपने सभी मैच पुणे में खेले थे क्योंकि इससे पहले यह स्टेडियम उपलब्ध नहीं था। मेजबान टीम ने अपने असल घर में जीत के साथ उद्घाटन किया। संटाना ने 28वें मिनट में पहला गोल किया जबकि 38वें मिनट में नारायण दास ने सुमीत पस्सी को गिरा दिया जिसके कारण जमशेदपुर को पेनल्टी मिली। इस मौके को एइतोर मोनरॉय ने भुनाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में संटाना ने गोल कर दिया जो अंत में मैच विजयी साबित हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »