20 Apr 2024, 03:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लगातार तीसरी जीत के साथ टॉप पहुंचा एफसी गोवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2019 2:58PM | Updated Date: Dec 23 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फातोर्दा। एफसी गोवा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। गोवा की यह लगातार तीसरी जीत है। इस मैच में गोवा के लिए फेरान कोरोमिनास ने 19वें और 89वें तथा ब्रेंडन फर्नांडिस ने 85वें मिनट में गोल किए। इस मैच से हासिल तीन अंकों को लेकर गोवा के नौ मैचों से 18 अंक हो गए हैं। गोवा ने इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, ओडिशा एफसी की यह तीसरी हार है। उसके खाते में नौ अंक हैं और वह सातवें स्थान पर ही बनी रहेगी।

पहला हाफ मेजबान टीम के ही नाम रहा। उसने न सिर्फ अधिक मौके बनाए, अधिक समय तक गेंद को अपने पास रखा बल्कि गोल करने में भी सफलता हासिल की। शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमों ने एक दूसरे को नापा-तोला और फिर हमले शुरू किए। पहला हमला ओडिशा की ओर से हुआ लेकिन कार्लोस पेना ने उसे नाकाम कर दिया। गोवा ने हालांकि दो मिनट बाद ही अपना पहला गोल करते हुए बढ़त बना ली। जैकीचंद सिंह ने सांटाना को पास किया और कोरो ने बिना किसी गलती के गेंद पोस्ट में डाल दिया। 21वें मिनट में जैकीचंद सिंह चोटिल हुए और सिमिनलेन डोंगेल उनकी जगह मैदान पर आए। 44वें मिनट में ओडिशा के फेरान डेल्गाडो को पीला कार्ड मिला।

मेहमान टीम ने 50वें मिनट में एक के बाद एक तीन बदलाव किए। 54वें मिनट में कोरो ने बॉक्स के बाहर से ब्रेंडन फर्नांडिस को अच्छा पास दिया। ब्रेंडन ने पलटकर शॉट लिया लेकिन गेंद सीधे कीपर के हाथों में चली गई। 67वें मिनट में कोरो को गिराने के कारण ओडिश के खिलाड़ी गौरव बोरा को पीला कार्ड मिला। 74वें मिनट में गोवा के इदु बेदिया को पीला कार्ड मिला। ओडिशा बेशक अपने हिस्से आए मौको को भुना नहीं सकी लेकिन 85वें मिनट में ब्रेंडन ने अपने हिस्से आए मौको को भुनाने में कोई गलती नहीं की और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। ब्रेंडन ने यह गोल कोरो की मदद से की। अंतिम पलों में कोरो ने पेनल्टी पर गोल करते हुए गोवा को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »