17 Apr 2024, 03:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

आधुनिक फुटबाॅल अकादमी बनाएगा एनडीएमसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2015 3:10PM | Updated Date: Apr 5 2015 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए शहर में आधुनिक फुटबाॅल अकादमी की स्थापना करेगा। फुटबाॅल अकादमी सेंट्रल दिल्ली में मंदिर मार्ग के पीछे शेरा मैदान पर बनाई जाएगी। इसे फीफा के द्वारा तय मानदंडों के अनुरूप बनाया जाएगा।
 
 
एनडीएमसी के चेयरमैन जलज श्रीवास्तव ने कहा , आज क्रिकेट की तरह फुटबाॅल भी काफी लोकप्रिय खेल है। हम युवा लड़के-लड़कियों को एक मौका देना चाहते हैं ताकि वे प्रशिक्षत कोचों से खेल का ककहरा सीखकर इसे पेशे के रूप में अपना सके। स्टेडियम में थ्रीजी कृत्रिम घास की टर्फ और एचडी वीडियो कैमरे होंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी कराए जा सकेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »