29 Mar 2024, 20:07:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिटी फुटबॉल ग्रुप ने मुंबई सिटी में हिस्सेदारी खरीदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:15AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सिटी फुटबॉल ग्रुप ने इंडियन सुपर लीग की टीम मुंबई सिटी एफसी में मेजोरिटी स्टेक हासिल करने के समझौते पर सहमति जताई है। मुंबई सिटी एफसी, सिटी फुटबॉल ग्रुप नेटवर्क का आठवां क्लब होगा। सीएफजी क्लब के पास 65 फीसदी शेयर होंगे वहीं मौजूदा शेयरधारकों, अभिनेता और फिल्म निर्माता रणबीर कपूर और बिमल पारेख के पास संयुक्त रूप से 35 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। यह निवेश कुछ फुटबॉल निकायों की मंजूरी के बाद पूरा हो जाएगा। सीएफजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो और फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड एवं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अधिग्रहण की घोषणा गुरूवार को की। 

घोषणा के वक्त क्लब के फैंस मौजूद थे। इस सौदे से मुंबई सिटी एफसी को ग्रुप के कमर्शियल और फुटबॉल की जानकारियों का फायदा मिलेगा, साथ ही क्लब की पहुंच सीएफजी ग्लोबल कमर्शियल प्लेटफॉर्म तक होगी। मुंबई सिटी एफसी का घरेलू मैदान 8,000 की क्षमता वाला मुंबई फुटबॉल एरिना है जो एक बहुउद्देश्यीय स्पोर्टस फैसिलिटी, अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित है। सिटी फुटबॉल ग्रुप दुनिया की अग्रणी फुटबॉल क्लबों की संचालक है। इसे इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियंस के स्वामित्व के लिए जाना जाता है, मैनचेस्टर सिटी एफसी में, यूएस की न्यूयॉर्क सिटी, ऑस्ट्रेलिया की मेलबोर्न सिटी एफसी, जापान की योकोहामा एफ मैरिनो, उरुग्वे की क्लब एटलेटिको टॉर्क, स्पेन की गिरोना एफसी और चीन की सिचुआन जिउनिउ एफसी शामिल हैं।

सीएफजी में 1,500 से अधिक फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो हर साल 2,500 से अधिक मैच खेलते हैं। ‘सिटीजन गिविंग’ अभियान के माध्यम से, सीएफजी ने अपने 2019 संस्करण में मुंबई सहित छह महाद्वीपों में फैले सामुदायिक कार्यक्रमों को भी समर्थन दिया है। इंडियन सुपर लीग और भारतीय फुटबॉल में  सिटी फुटबॉल ग्रुप का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा,‘‘यह एक ऐतिहासिक अवसर है, भारतीय फुटबॉल ने जो ऊंचाई हासिल की है यह उसका जश्न है, भारतीय फुटबॉल को लेकर यह हमारी प्रतिबद्धता और विजन को प्रमाणित करता है। यह भारतीय फुटबॉल की बढ़ती अपील और भारत के फुटबॉल प्रशंसकों के अविस्मरणीय समर्थन का सबूत है। यह हमारी फुटबॉल, हमारी संस्कृति और खेल को विकसित करने के हमारे प्रयासों के लिए गर्व का क्षण है। 

हमारी युवा शक्ति और क्षमता भारत को आज दुनिया का सबसे आकर्षक वैश्विक अवसर प्रदान करती है, वो बभी हर क्षेत्र में और विशेष रूप से खेल में।’’ नीता अम्बानी ने कहा,‘‘सभी भारतीय फुटबॉल स्टेकहोल्डर्स की ओर से मैं सिटी फुटबॉल ग्रुप का स्वागत करती हूं और भारतीय फुटबॉल में उनकी रुचि और विश्वास के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मुझे यकीन है कि मुंबई सिटी एफसी और भारतीय फुटबॉल इस ऐतिहासिक साझेदारी से काफी लाभान्वित होंगे।’’ सीएफजी ने सिटी फुटबॉल ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेमियन विलोबी को नियुक्त किया है। डेमियन आने वाले हफ्तों में सिंगापुर से मुंबई स्थानांतरित होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »