29 Mar 2024, 01:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युनाइटेड के गोलकीपर डी गिया चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:49PM | Updated Date: Oct 17 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेड्रिड। मैनचेस्टर युनाइटेड की पेरशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 2019-20 सीजन में खराब शुरुआत के साथ ही उसके कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल हैं और इसमें अब गोलकीपर डेविड डी गिया का नाम भी शामिल हो गया है। स्पेन ने मंगलवार रात स्वीडन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मुकाबले के दौरान 59वें मिनट में डी गिया को पांव में चोट लगी।
 
डी गिया चोटिल होने के बाद मैदान में गिर गए और मुख्य कोच रोबटरे मोरेनो को उनकी जगह केपा र्अीजाब्लागा को मौका देना पड़ा। मैच के बाद कोई मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं किया गया, लेकिन डी गिया का इस सप्ताह लिवरपूल के खिलाफ होने वाले इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में खेलना लगभग नामुमकिन है। युनाइटेड लीग तालिका में नौ अंकों के साथ फिलहाल, 12वें पायदान पर काबिज है जबकि लिवरपूल 24 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »