28 Mar 2024, 19:12:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आर्मी ब्वायज, झारखंड, मेघालय, बंगलादेश सेमीफाइनल में प्रवेश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:30AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आर्मी ब्वायज, झारखंड, मेघालय और बंगलादेश स्कूलों ने शनिवार को यहां डॉ अंबेडकर स्टेडियम में अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर सुब्रतो कप अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले क्वार्टरफाइनल में 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर,आर्मी ब्वायज ने त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल को नजदीकी संघर्ष में 1-0 से हराया। दूसरे क्वार्टरफाइनल में बीएसएल प्लस 2 हाई स्कूल, बोकारो स्टील सिटी, झारखंड ने मिजोरम स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं। तीसरे क्वार्टरफाइनल में मेघालय स्कूल ने असम को 1-0 से और चौथे क्वार्टरफाइनल में बंगलादेश स्कूल ने अफगानिस्तान स्कूल को 2-1 से पराजित किया। सेमीफाइनल में झारखंड स्कूल का मुकाबला मेघालय से और आर्मी ब्वायज का मुकाबला बंगलादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान से होगा। सेमीफाइनल रविवार को खेले जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »