25 Apr 2024, 23:29:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिवाल्डो और उनके बेटे दोनों ने किये गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2015 7:24PM | Updated Date: Jul 15 2015 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साओ पाउलो। ब्राजील के पूर्व स्टार रिवाल्डो और उनके बेटे दोनों ने कल ब्राजीली लीग के सेकेंड डिवीजन के एक ही मैच में गोल किये।


बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी 43 वर्षीय रिवाल्डो ने एक गोल दागा जबकि उनके 20 वर्षीय पुत्र रिवाल्डो जूनियर ने दो गोल किये जिससे उनकी टीम मोगी मिरिम ने मैकी पर 3-1 से जीत दर्ज की।


रिवाल्डो मोगी मिरिम के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने इस साल चैंपियनशिप में अपनी टीम को खराब शुरूआत से उबारने के लिये पिछले महीने संन्यास से वापसी करने का फैसला किया था।


मोगी मिरिम मंगलवार की जीत से पहले तक 20 टीमों में सबसे निचले पायदान पर थी। उसने रिवाल्डो की वापसी के बाद दो मैच खेले हैं जिनमें उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा। रिवाल्डो ने बाद में कहा कि उन्हें खुशी है कि वह गोल करने में सफल रहे और उनके बेटे ने उसी मैच में दो गोल किये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »