29 Mar 2024, 20:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिजोरम बना सुब्रतो कप अंडर-14 का चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 12:51AM | Updated Date: Aug 30 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सैदान सेकेंडरी स्कूल, मिजोरम ने गत चैंपियन यूनिक मॉडल अकादमी, मणिपुर को गुरुवार को 2-0 से हराकर एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी युवा फुटबॉल प्रतियोगिता सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुट्बॉल टूर्नामेंट के अंडर 14 सब-जूनियर लड़कों के वर्ग का खिताब जीत लिया। डॉ अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मिजोरम स्कूल की तरफ से बी रोमालसावमा ने छठे और हुनमाविया ने 43वें मिनट में गोल किए। गत चैंपियन मणिपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मिजोरम स्कूल ने पहली बार यह खिताब जीता है।

विजेता टीम के कोच लालबुलियाना और कप्तान हुनमाविया ने एक स्वर में कहा, ‘‘हमारे स्कूल और राज्य के लिए यह गर्व का क्षण है। फाइनल में गत चैंपियन को हराना और खिताब जीतना एक शानदार उपलब्धि है। हमें इस टीम पर गर्व है।’’ विजेता टीम को 3,00,000 रुपये और उप विजेता टीम को 1,75,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। मणिपुर के बिजांदो को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए 50000 रुपये, मिजोरम स्कूल के बी रोमालसावमा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए 50000 रुपये, मिजोरम स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के लिए 25000 रुपये और मिजोरम स्कूल के कोच लालबुलियाना को सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए 15000 रुपये का पुरस्कार मिला। गोवा के आवर लेडी माउंट कारमेल हाई स्कूल को फेयर प्ले अवॉर्ड के लिए 50000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »