28 Mar 2024, 18:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस मशहूर खिलाड़ी की पत्नी ने किया ऐसा काम, हो रहा विवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 1:19PM | Updated Date: Aug 27 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ब्रिटेन के मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी रियाद माहरेज की पत्नी रीता माहरेज ने डैशबोर्ड पर पैर रखकर खतरनाक तरीके से कार चलाई है। वीडियो बनाते समय वहां मौजूद एक शख्स ने बताया, 'वो वीडियो शूट करते समय बहुत ही तेज रफ्तार में कार चला रही थीं। ये इतना खतरनाक स्टंट था कि किसी की जान भी जा सकती थी। 
 
इनका नाम रीता माहरेज है। इस वीडियो में वो डैशबोर्ड पर पैर रखकर कार चलाती हुई नजर आ रही हैं। उनके पति रियाद माहरेज एक मशहूर फुटबॉलर हैं और ब्रिटेन के मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल टीम के लिए खेलते हैं। खास बात ये है कि इस मॉडल ने खुद से ही अपना ये वीडियो बनाया है। इस महिला की उम्र 25 साल है। इससे पहले भी वो कई बार विवादों में रह चुकी हैं। 
 
इस वायरल वीडियो को लेकर काफी विवाद हो रहा है। स्थानीय रोड सेफ्टी समूह के लोगों ने ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो बनाते वक्त वहां मौजूद रहने वाले एक शख्स ने बताया, 'इससे यही लगता है कि ये महिला ऐसा सोचती है, वो जो चाहे वो कर सकती है, बिना इसके अंजाम की परवाह किए हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »