19 Apr 2024, 04:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल : क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी फीफा प्लेयर अवार्ड के लिए नामित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 2:32PM | Updated Date: Aug 1 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी समेत कुल 10 खिलाडिय़ों को फीफा ने बुधवार को बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर अवार्ड के लिए नामित किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, मौजूदा चैम्पियंस लीग विजेता इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल के तीन खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। इंग्लिश क्लब की ओर से खेलने वाले सादियो माने, मोहम्मद सलाह और वर्जिल वेन डाइक यह अवार्ड जीत सकते हैं।
 
अवार्ड जीतने के अन्य उम्मीदवार फ्रैंकी डी योंग, मैथियास डी लिट, ईडन हैजार्ड, हैरी केन और कीलियन एम्बाप्पे हैं। महिला वर्ग में कई खिलाडियों को फ्रांस में हुए विश्व कप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। अमेरिका की खिताब विजेता मेगन रेपिनो, एलेक्स मॉर्गन, जूलियन इर्टज और रोज लेविले को नामित किया गया है। इस सूची में लूसी ब्रॉन्जे, एडा हेगरबर्ग, अमान्डिने हेनरी और वेन्डी रेनार्ड भी शामिल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »