20 Apr 2024, 01:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुनील छेत्री छठी बार बने फुटबॉलर ऑफ द ईयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 1:25AM | Updated Date: Jul 10 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री छठी बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के फुटबॉल ऑफ द ईयर बन गए हैं। एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। छेत्री को यह अवॉर्ड छठी बार मिला है। वह इसे पहले वर्ष 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में भी इस पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। छेत्री के अलावा आईएम विजयन को तीन बार और बाइचुंग भूटिया तथा जो पॉल एंचेरी को तीन-तीन बार यह अवॉर्ड मिल चुका है। अब्दुल साहल को एआईएफएफ इर्मजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इनके अलावा अशालता देवी महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुनी गई हैं जबकि डेंगमेई ग्रेस को महिला इर्मजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »